Operation Sindoor : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। इन हमलों में कुल 26 आतंकियों की मौत हुई थी, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के कम से कम 10 पारिवारिक सदस्य और उसके चार करीबी सहयोगी शामिल हैं