Himanta Biswa Sarma Funny Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता है। हिमंता बिस्वा सरमा असम की सियासत का वो चेहरा हैं, जो हमेशा चर्चा में रहता है।
CM बिस्वा सरमा कभी अपने बेबाक बोल से तो कभी विवादों को हवा देने वाले बयानों से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन हम यहां उनके एक वीडियो की बात कर रहे हैं, जिसे देखकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
असम की सियासत के कद्दावर नेता हिमंत की गिनती उन गिने चुने नेताओं में होती है, जिनकी दाद विरोधी भी देते हैं। हिंदुओं के सपोर्ट और जिहादियों के विरोध में वो अक्सर आवाज बुलंद करते रहते हैं, लेकिन सब जानते हैं कि वो थोड़े चुलबुले भी हैं। एक गंभीर नेता होने के साथ-साथ वो हंसी-मजाक भी खूब करते हैं, जिसका एक ताजा उदाहरण हम आपको दिखा रहे हैं।
दरअसल हिमंता बिस्वा सरमा इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बीजेपी की ओर से उन्हें झारखंड का सह प्रभारी बनाया गया। लिहाजा उनका सारा वक्त जनता के बीच गुजर रहा है। हम हिमंता बिस्वा सरमा के जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें भी वो लोगों से मिल रहे हैं। ये वीडियो किसी चुनावी रैली का लग रहा है। वीडियो को देखकर अब तक आपको पता चल ही गया होगा कि इसमें हंसी से लोटपोट होने वाली क्या बात है।
सेल्फी के लिए देसी अंदाज में मारी आवाज
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जब चुनावी जनसभा के बीच से गुजर रहे थे तो आसपास उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ था। भीड़ में से एक शख्स ने रोककर हिमंता बिस्वा सरमा से फोटो खिंचवाने के लिए कहा, लेकिन उस शख्स के पास फोन नहीं था तो उसने अपने दोस्त ‘गोलू’ को आवाज मारी। वो शख्स ऐ गोलू, ऐ गोलू करके चिल्लाया तो उनके साथ हिमंता बिस्वा सरमा भी ऐ गोलू, ऐ गोलू बोलने लगे। बिस्वा सरमा ने कहा-
CM हिमंता बिस्वा सरमा ने जिस तरह से ये बोला, आसपास मौजूद सभी लोग हंसने लगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने ये वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंड से शेयर किया है और कैप्शन में ‘गोलू और उसके दोस्तों के संग एक सेल्फी’ लिखा है।
ये भी पढ़ें- ‘रिपब्लिक कैंपस इंटेलेक्चुअल डायलॉग का सेंटर बन सकता है’, वोट ऑफ थैंक्स में अर्नब गोस्वामी का बयान