(खबरें अब आसान भाषा में)
लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर निकोलस पूरन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जोरदार सिक्स मारा जिससे फैन नबील घायल हो गया. पूरन ने नबील से मिलकर हाल पूछा और साइन किया हुआ कैप गिफ्ट दिया. इसका वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.