यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप30) का मेज़बान, ब्राज़ील के बेलेम शहर से बार्कारेना नगर पालिका तक का सफ़र, चमकते हुए जलमार्ग और हरे-भरे वनों से होकर गुज़रता है, जहाँ अटलांटिक महासागर में समाती हुई ऐमेज़ोन नदी दिखाई देती है. लेकिन इस शानदार दृश्य के नीचे एक कठोर वास्तविकता भी छिपी है, और वो ये कि जलवायु परिवर्तन यहाँ जीवन के नियमों को फिर से लिख रहा है.