(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत में राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर में पिछले सप्ताह, एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में डाक सेवाओं (postal services) के नैटवर्क को मज़बूती देने और डाक सैक्टर में मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए पहली बार एक अहम फ़ोरम का आयोजन हुआ, जिसमें डाक सेवा संचालक एवं क्षेत्र के प्रमुख हितधारक एकत्र हुए.