एशिया प्रशान्त के लिए संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCAP) की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह क्षेत्र, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति के मार्ग पर महत्वपूर्ण स्तर पर पीछे छूट रहा है. तमाम प्रयासों के बावजूद, अधिकतर लक्ष्यों की प्राप्ति की रफ़्तार या तो धीमी पड़ गई है, या फिर पटरी से उतर गई है.