Elvish Yadav Gets Summoned: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने ‘मिस अरुणाचल’ का खिताब अपने नाम करने वाली और रियलिटी शो बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट रही चुम दरांग के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर एल्विश यादव को तलब किया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला आयोग ने यादव को 17 फरवरी, 2025 को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है