XChat फीचर, X के मौजूदा डायरेक्ट मैसेज (DM) सिस्टम का एक बड़ा और अपडेट वर्ज़न माना जा रहा है। यह फीचर तब सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपने एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग फीचर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। 29 मई को X ने एक छोटा अपडेट जारी किया था जिसमें बताया गया था कि वे कुछ सुधार कर रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि यह ब्रेक XChat को लॉन्च करने की तैयारी का हिस्सा था