संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने भारत के अहमदाबाद शहर से लन्दन जा रहे एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है. विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 242 यात्री सवार थे. हादसे के दौरान यह विमान एक मेडिकल कॉलेज परिसर की इमारत से जा टकराया, जिससे वहाँ उपस्थित छात्रों व कर्मचारियों के हताहत होने की भी ख़बर है.