(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत में एमपॉक्स यानी मंकीपॉक्स पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत देश में टेस्टिंग किट बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने एमपॉक्स का पता लगाने के लिये तीन स्वदेशी टेस्टिंग किट के निर्माण को मंजूरी दी है।