इस वर्ष, व्यापक स्तर पर अचानक हुई धन कटौती और मानवाधिकारों के लिए बिगड़ते माहौल की वजह से एचआईवी वायरस के विरुद्ध लड़ाई पर गहरा असर हुआ है. एचआईवी/एड्स के उन्मूलन पर केन्द्रित यूएन एजेंसी (UNAIDS) ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि यह पिछले कई दशकों में अब तक का सबसे गम्भीर झटका है, जिससे अनेक देशों में रोकथाम व उपचार सेवाओं पर असर हुआ है.