संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने, सतत जलवायु कार्रवाई के लिए, दुनिया भर से पाँच लोगों को सम्मानित किया है, इनमें एक नाम भारत की सुप्रिया साहू का भी है. इन सभी विजेताओं ने जलवायु न्याय से लेकर वन रक्षा और सतत शीतलन से जुड़े मुद्दों पर काम किया है, जिससे लोगों और पृथ्वी की स्थिति में वास्तविक बदलाव आए हैं.