Anthem Biosciences IPO: कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च कंपनी एंथेम बॉयोसाइंसेज आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसका ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास फाइल कर दिया है। इस इश्यू के तहत कोई भी नया शेयर जारी करने की योजना नहीं है यानी कि मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे