हिंसक टकराव, जलवायु उथलपुथल, भूकम्प, बीमारियाँ, बर्बाद फ़सलें. विश्व भर में, ऐसी अनेक चुनौतियों की वजह से करोड़ों लोग अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जीवन गुज़ारने के लिए मजबूर हैं, जबकि ज़रूरतमन्द समुदायों तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए धनराशि में कटौतियाँ हो रही हैं. इस पृष्ठभूमि में, संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 के दौरान, 13 करोड़ से अधिक लोगों को सहारा देने के इरादे से 33 अरब डॉलर की वैश्विक मानवतावादी अपील जारी की है.