(खबरें अब आसान भाषा में)
आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है और इसका बड़ा कारण कमजोर पासवर्ड हैं। लोग अक्सर जल्दबाजी में आसान या हर जगह एक ही पासवर्ड इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे डेटा ब्रीच का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लंबा और यूनिक पासवर्ड ही साइबर क्रिमिनल्स से बचाव का सबसे कारगर तरीका है।