#PahalgamTerroristAttack: पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी एक्शन मोड में दिख रहे हैं. उन्होंने इस हमले की सूचना मिलते ही अपने सऊदी अरब के दौरे को बीच में ही छोड़कर स्वदेश वापस लौट आए हैं. बुधवार सुबह उनका विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड किया. मामले की गंभीरता को समझते हुए पीएम मोदी ने बगैर कोई भी वक्त गंवाए एयरपोर्ट पर हाई लेवल बैठक की. इस बैठक सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारियों के साथ-साथ NSA अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे.