बरेली में एंटी करप्शन टीम ने बीईओ अवनीश प्रताप सिंह के ड्राइवर वीरपाल को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। बीईओ ने प्रधानाध्यापक से रुके हुए सैलरी को रिलीज करने के बदले 5 हजार रुपये मांगे थे। जैसे ही ड्राइवर पैसे गिन रहा था, टीम ने उसे पकड़ लिया। रेड की खबर मिलते ही बीईओ वहां से भाग निकले। अब दोनों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है