लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन सबकुछ बारत के पक्ष में चल रहा था कि लंच से पहले अचानक ऋषभ पंत अपनी कॉल पर रनआउट हो गए . शोएब बशीर के ओवर में फ्रंटफुट डिफेंस करने के बाद वो सिंगल लेने के लिए भागे तभी बेन स्टोक्स ने चीते की तरह फुर्ती दिखाते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड की गिल्लियां बिखेर दी. ये रन आउट मैच की तस्वीर बदल सकता है.