Rishabh Pant comeback news: ऋषभ पंत आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे को मिस कर सकते हैं. पैर की चोट से उबर रहे पंत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना मुश्किल है. भारतीय टीम इसी महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां उसे 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन आज शनिवार (4 अक्टूबर) को हो सकता है.