संयुक्त राष्ट्र का उच्चस्तरीय राजनैतिक मंच HLPF हर साल न्यूयॉर्क में आयोजित होता है, जहाँ दुनिया भर की सरकारें और विशेषज्ञ 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति की समीक्षा करते हैं. इसी सिलसिले में यूएन न्यूज़ हिन्दी के महबूब ख़ान ने विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टेयर सूर्य देव के साथ बातचीत की. इस चर्चा में कुछ इस तरह के सवाल प्रमुख रहे – क्या 2030 तक निर्धनता, असमानता और संघर्ष समाप्त होंगे? और क्या सभी के लिए एक बेहतर जीवन सुनिश्चित हो सकेगा… (वीडियो)