Yashasvi Jaiswal Hospitalised: भारतीय टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल तेज गैस्ट्रोएंटेराइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती हुए. 16 दिसंबर को पूरा देश इंडियन प्रीमियर लीग के मिनी ऑक्शन में बिजी था और इस खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यशस्वी इस वक्त मुंबई की तरफ से खेल रहे हैं.