मलेशिया में भारतीय मूल की ब्यूटी क्वीन लिंशालिनी कनारन के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लिंशालिनी कनारन मलेशिया के एक मंदिर में दर्शन करने गई थीं, जहां पुजारी ने उनका शारीरिक शोषण किया। उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट में साझा की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है