घरेलू मार्केट में बिकवाली के पीछे कई वजहों में से एक वजह कंपनियों के कमजोर नतीजे माने जा रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि अक्टूबर-दिसंबर 2024 लगातार तीसरी तिमाही रही जब इनके कमाई की ग्रोथ एकल अंकों में रही। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनियों के कमाई की ग्रोथ सुस्त रही जबकि दूसरी तरफ वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए का मानना है कि यह उम्मीद से बेहतर रही