Wed Oct 16 2024 01:54:40 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बीजेपी CEC की होगी बैठक
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। महाराष्ट्र में चुनावों को लेकर बीजेपी की सीईसी की बैठक आज हो सकती है।
Wed Oct 16 2024 01:54:28 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
हरियाणा में BJP विधायक दल की बैठक
हरियाणा में आज BJP विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुनाव जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक हैं। बैठक में CM के तौर पर नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। गुरुवार, 17 अक्टूबर को हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
Wed Oct 16 2024 01:54:17 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
उमर अब्दुल्ला का शपथ ग्रहण समारोह आज
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह है। उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ 9 और मंत्री इस दौरान शपथ ले सकते हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।