इस मानसून सत्र में वैसे तो NDA सांसदों की यह दूसरी बैठक नियमित लगती है, लेकिन जगदीप धनखड़ के उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए 9 सितंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर यह बहुत अहम बैठक है। पूर्व उपराष्ट्रपति ने पिछले महीने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, बाद में पार्टी के साथ उनके मतभेद के कई संकेत सामने आए थे