पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का मानना है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कोलंबो में अपने सभी मैच खेलना पाकिस्तान टीम के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि एक ही जगह खेलने से टीम को हालात समझने में आसानी मिलेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि सिर्फ आराम या सुविधा से खिताब नहीं जीता जा सकता, जीत के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना जरूरी है