उद्धव गुट के 6 सांसदों को बेहद फिल्मी अंदाज में अलग-अलग शहरों से प्राइवेट जेट (चार्टर्ड प्लेन) के जरिए दिल्ली पहुंचाया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद इन सभी नेताओं को एक बेहद आलीशान फाइव स्टार होटल में ठहराया गया है। महाराष्ट्र की राजनीति में हुए इस नए उलटफेर ने एक बार फिर खलबली मचा दी है