उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के ‘एक्स’ हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या 60 लाख हो गयी है। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर जबरदस्त सक्रियता रहती है, जिस कारण ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री कार्यालय के फॉलोअर्स की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और रविवार को यह संख्या 60 लाख तक पहुंच गई।
बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘एक्स’ हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या 3.09 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 1.31 करोड़ है। वहीं योगी आदित्यनाथ के व्हाट्सऐप चैनल पर 35.36 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘एक्स’ हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या 3.09 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 1.31 करोड़ है।