भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक, उत्तर प्रदेश में कुपोषण दूर करने के लिए एक सशक्त सामुदायिक मॉडल तैयार किया गया है जो अब वैश्विक स्तर पर पहचान हासिल कर रहा है. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) की तकनीकी साझेदारी के साथ शुरू हुई ‘टेक होम राशन’ (THR) पहल, न केवल महिलाओं को आजीविका दे रही है, बल्कि लाखों परिवारों के स्वास्थ्य को पोषण भी मुहैया करा रही है.