Vande Mataram: यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भारत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक साल तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी उत्सव मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में पिछले सप्ताह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण के सामूहिक गायन में भाग लिया था