एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद ई-रिटेलर्स के एक ग्रुप ने कर्नाटक हाई कोर्ट में दलील दी है कि उनके खिलाफ चल रही मौजूदा जांच में कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन कर रहा है। इन ई-रिटेलर्स में रॉकेट कॉमर्स एलएलपी और सेन रिटेल भी शामिल हैं। इन कंपनियों ने मौजूदा जांच से खुद को बाहर रखने की मांग की है। अदालत ने इस महीने इस जांच पर तात्कालिक तौर पर रोक लगा दी थी