West Asia Conflict: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो को तीखा जवाब दिया है। उन्होंने किसी भी ईरानी खतरे से इनकार करते हुए अमेरिकियों और ईरानियों की मौत के लिए ‘इजरायल फर्स्टर्स’ को दोषी ठहराया। उन्होंने US पर आरोप लगाया कि वह ईरान के सुप्रीम लीडर और दूसरे अधिकारियों की हत्या के बाद इजरायल की तरफ से अपनी मर्जी से युद्ध छेड़ रहा है