बढ़ती आर्थिक कठिनाइयों और जीवन-व्यापन की क़ीमतों के संकट की वजह से, ईरान की राजधानी तेहरान में 9वें दिन भी लोगों द्वारा सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किए जाने की ख़बर है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में लोगों के हताहत होने पर गहरा दुख प्रकट किया है.