Bandar Abbas Beach: युद्ध के बीच ईरान के बंदर अब्बास बीच पर आम जिंदगी पूरी तरह सामान्य दिख रही है। एक तस्वीर में समुद्र के किनारे चट्टानों पर बैठी ईरानी महिलाएं आपस में बातें करते हुए खिलखिलाकर हंस रही हैं। उनके ठीक पीछे समुद्र में ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से गुजरने वाले बड़े-बड़े मालवाहक जहाज और सैन्य जंगी जहाज साफ दिखाई दे रहे हैं। युद्ध के इस साए के बीच भी इन महिलाओं के चेहरे पर डर का कोई नामोनिशान नहीं है