US-Iran War : डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर तेहरान मौजूदा शर्तों पर सहमत हो जाता है, तो Epic Fury समाप्त हो जाएगा और प्रभावी नाकाबंदी हटा ली जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इससे ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) ईरान समेत सभी के लिए खुल जाएगा। इससे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग रूट पर स्थिति सामान्य हो सकेगी। लेकिन इसके साथ ही ट्रंप ने जो दूसरी बात कही, उसने चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने लिखा कि अगर वे सहमत नहीं होते हैं, तो बमबारी शुरू हो जाएगी, और दुख की बात है कि यह पहले की तुलना में बहुत ज्यादा और तेज होगी