संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ईरान में गुरूवार रात इसराइली सैन्य बलों द्वारा परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की निन्दा की है, और सदस्य देशों से अधिकतम संयम बरते जाने का आग्रह किया है. संयुक्त राष्ट्र समर्थित परमाणु निगरानी संस्था (IAEA) ने भी एक वृहद हिंसक टकराव भड़कने के जोखिम के प्रति आगाह किया है.