ईरान और इसराइल के बीच बढ़ते टकराव पर यूएन सुरक्षा परिषद की शुक्रवार को एक आपात बैठक हो रही है. अल्जीरिया, चीन, पाकिस्तान व रूस के समर्थन और ईरान के अनुरोध पर यह बैठक बुलाई गई है. इसराइल ने 12-13 जून को ईरान में परमाणु केन्द्रों व सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू किए, जिसके बाद ईरान ने सिलसिलेवार मिसाइलों व ड्रोन के ज़रिए जवाबी कार्रवाई की है. हिंसक टकराव में दोनों पक्षों को जान-माल की हानि हुई है और ख़बरों के अनुसार मृतकों का आँकड़ा 240 को पार कर चुका है. इस बैठक का सीधा प्रसारण देने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.