इसराइल द्वारा ईरान के अहम परमाणु केन्द्रों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद भड़के टकराव के बाद बीते सप्ताहांत, हवाई हमले और ईरान द्वारा जवाबी मिसाइल व ड्रोन दागे जाने का सिलसिला जारी रहा. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) वोल्कर टर्क ने मध्य पूर्व क्षेत्र में गहराते संकट के बीच हिंसक टकराव की निन्दा की है और बातचीत के ज़रिए हिंसा का अन्त करने की अपील की है. इस बीच, अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा है कि किसी भी प्रकार की परमाणु या विकिरण सम्बन्धी आपात स्थिति से निपटने के लिए संगठन तैयार है.