मानवाधिकार मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने चेतावनी दी है कि ईरान में आम नागरिकों के अधिकारों को कठोर, बर्बर ढंग से कुचला जा रहा है, और असहमति के स्वरों को दबाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े क़ानूनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने देश में हज़ारों लोगों की गिरफ़्तारियों और कम से कम 21 लोगों को मृत्युदंड दिए जाने की निन्दा की है.