JSW Energy | JSW एनर्जी ने ₹12,468 करोड़ रुपये में किया इस कंपनी का अधिग्रहण, शेयरों पर रखें नजर JSW एनर्जी ने रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने ₹12,468 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर O2 पावर का अधिग्रहण करने की घोषणा की है. यह सौदा न केवल JSW एनर्जी के विस्तार योजनाओं का हिस्सा है, बल्कि क्लीन और ग्रीन एनर्जी के प्रति उसकी लॉन्ग टर्म कमिटमेंट को भी दर्शाता है.