(खबरें अब आसान भाषा में)
इंदौर में खेले गए आखिरी वनडे में कुलदीप यादव की मुश्किलें साफ दिखाई दीं। इंदौर की तेज पिच और छोटी बाउंड्री पर कुलदीप बेबस नजर आए और अंत में छह ओवर में 48 रन देकर सिर्फ एक विकेट ही ले सके। टी20 वर्ल्ड कप से पहले कुलदीप का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है