Air India Plane Crash: जांच में आशंका जताई गई है कि टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही फ्यूल कंट्रोल स्विच के मोड में कोई बदलाव हुआ है। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो सका है कि यह बदलाव किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या इंसानी भूल के कारण। ब्लैक बॉक्स में रिकॉर्ड हुए डाटा का विश्लेषण जारी है, लेकिन इस पूरे प्रोसेस में कई महीने लग सकते हैं