मुस्लिम विरोधी कट्टरता व नफ़रत (Islamophobia) के विरुद्ध लड़ाई के विषय पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत मीगेल ऐंगेल मोरातीनॉस ने आगाह किया है कि धर्म, कुछ राजनैतिक दलों और आन्दोलनों के हाथों में एक ऐसा औज़ार बन गया है, जिसका इस्तेमाल, लोगों में ध्रुवीकरण बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने विश्व भर में ‘इस्लामोफ़ोबिया’ के बढ़ते मामलों पर आगाह करते हुए, इस प्रवृत्ति के उन्मूलन के लिए शिक्षा व जागरुकता प्रयासों में संसाधन निवेश किए जाने पर बल दिया है.