अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने युद्ध अपराधों और मानवता के विरुद्ध अपराधों को अंजाम दिए जाने के आरोपों में इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू, पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलंट और हमास कमांडर मोहम्मद दीफ़ के ख़िलाफ़ गिरफ़्तार वारंट जारी किए हैं. इस सन्दर्भ में इस न्यायालय में दुनिया भर में ख़ासी रुचि दिखाई गई है और इसमें भी कि अगला क़दम क्या होगा. इसी विषय पर एक नज़र…