7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले और उसके जवाब में इसराइल द्वारा ग़ाज़ा पर किए गए हवाई हमलों के बाद, ऐसा विश्व जहाँ फ़लस्तीन और इसराइल शान्ति से साथ रहें, फिलहाल सम्भव नहीं लगता. इसके बावजूद, 28 जुलाई से शुरू हुआ संयुक्त राष्ट्र का उच्च-स्तरीय सम्मेलन, इस लम्बे संघर्ष को ख़त्म करने की एक और गम्भीर कोशिश है.