संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को ‘न्यूयॉर्क घोषणापत्र’ नामक एक अहम प्रस्ताव को पारित किया है, जिसमें फ़लस्तीन के प्रश्न के शान्तिपूर्ण निपटान और दो-राष्ट्र समाधान को लागू करने की पुकार लगाई गई है. फ़्राँस और सऊदी अरब द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव के पक्ष में, महासभा के कुल 193 सदस्य देशों में से 142 मतदान किया. 10 देशों ने विरोध में वोट डाले, जबकि 12 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया.