इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा में, मानवीय संकट अभूतपूर्व स्तर पर पहुँच गया है, जहाँ 20 लाख से अधिक लोग युद्ध में फँसे हुए हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएँ और बच्चे हैं. लोग मानवीय सहायता आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण भूख से त्रस्त और हताश हैं, क्योंकि पिछले 50 दिनों के दौरान उन तक कोई सहायता नहीं पहुँची है.