विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि ग़ाज़ा पट्टी के उत्तरी इलाक़े में स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहे एकमात्र बड़े अस्पताल, कमाल अदवान में अब स्वास्थ्य सेवाएँ ठप हो गई हैं. इसराइली सैन्य बलों की कार्रवाई के बाद वहाँ कामकाज बन्द हैं, जिससे इस इलाक़े में 75 हज़ार फ़लस्तीनियों की ज़िन्दगियों पर जोखिम है.