संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद द्वारा नियुक्त जाँचकर्ताओं ने नई रिपोर्ट में कहा है कि फ़लस्तीनी नागरिक इस समय इसराइल द्वारा क़ाबिज़ पश्चिमी तट में बढ़ती यहूदी बस्तियों के गम्भीर परिणामों और यहूदी बाशिन्दों की हिंसा के शिकार होने के साथ-साथ, ग़ाज़ा पट्टी में हमास के भय-आधारित शासन के बीच फँसे हुए हैं.