क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े के लिए नियुक्त वरिष्ठ मानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इसराइली सुरक्षा बलों ने बच्चों समेत फ़लस्तीनियों के विरुद्ध यौन एवं लिंग-आधारित हिंसा को युद्ध के एक औज़ार के रूप में अंजाम दिया है. मानवाधिकार परिषद के तहत सेवारत इन जाँचकर्ताओं ने 7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हुए हमलों के बाद भड़के ग़ाज़ा युद्ध के सन्दर्भ में अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए यह बात कही.